हिन्द पूर्वांचल किसान यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में केडी सिंह ने कहा किसानों से चल करने वाले बक्शे नहीं जायेगे ‌

बलिया। हिन्द पूर्वांचल किसान यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन की अध्यक्षता ठाकुर दयाल सिंह में हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि भाजपा नेता वंशनारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि अवलेश सिंह रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जनपद के किसानों के साथ धोखा किया गया है उन्हें शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का लाभ शतप्रतिशत उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि किसान फीडर अनाज की शत-प्रतिशत खरीदारी पर बल दिया जाए अब ₹100 डीजल से खेती नहीं हो सकेगी उन्होंने कहा कि नाहर सरकारी ट्यूबवेल की व्यवस्था जनपद में ठीक नहीं है। विशिष्ट अतिथि से अवलेश सिंह ने कहा कि बिहार प्रांत के किसानों से गेहूं की खरीदारी नहीं हो सकी है परंतु जनपद के शत-प्रतिशत किसानों के खरीदारी की गई है। यूनियन के अध्यक्ष के डी सिंह ने उपस्थित किसान प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के साथ छल करने वाले अधिकारी और कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई निश्चित की जाएगी उन्होंने शासन से मांग किया कि अभी भी जिन किसानों के गेहूं नहीं खरीदे गए हैं उन्हें तत्काल खरीदारी से जोड़कर लाभान्वित किया जाए। क्षत्रिय मंच के अध्यक्ष किसान पुत्र ठाकुर सोहन सिंह ने कहा कि कोई भी सरकार हो किसानों के साथ हमेशा छल होता रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि खतौनी के सत्यापित होगी जिन्होंने धान बोयी है, फर्जी सत्यापन खतौनी इस बार नहीं चलने दिया जाएगा। अधिवेशन को प्रदेश महामंत्री योगेंद्र यादव संगठन मंत्री अनिल राय शिव कुमार सिंह तोमर पीडी सिंह राजू सिंह अनिल सिंह गंगेश्वर सिंह वशिष्ठ राय अक्षय कुमार राम विनोद डॉक्टर शिव नारायण सिंह कमलाकांत सिंह जितेंद्र सिंह पहलवान अनिल राय कृष्णानंद राय उमाशंकर सिंह रामजी सिंह अंजनी सिंह रविंद्र ठाकुर आदि ने संबोधित किया संचालन कमल देव सिंह ने किया।

Post a Comment

1 Comments