बलिया। भारतीय मजदूर संघ की बैठक जापलिंगज स्थित कैंप कार्यालय पर संघ के जिलाध्यक्ष सहदेव चौबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ट्रांसपोर्ट संघ, शिक्षक कर्मचारी संघ, एवं वरिष्ठ नागरिक संघ का जिले का गठन गठित किया गया। बैठक में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी विभागों का संयुक्त कार्यक्रम गोष्टी रैली और ध्वजारोहण भी किया जायेगा।नव संगठित का संघ में ट्रांसपोर्ट संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश, जिला मंत्री राज कुमार पंडित ,उपाध्यक्षगण मुकेश सिंह, गोविंद पांडेय, कमलेश कुशवाहा, दीपक सिंह, शिक्षक कर्मचारी संघ से जिला संरक्षक डॉ० दीप तिवारी, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौबे ,जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र के साथ ही वरिष्ठ नागरिक संघ से जिलाध्यक्ष रमेश गिरि एवं जिला मंत्री लोक नाथ सिंह को चुना गया बैठक में अंजना तिवारी ,जे.पी सिंह ,संजय सिंह, विशुन देव मौर्य एवं अजय कुमार आदि शामिल रहे ।
0 Comments