बलिया।भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं कि बैठक हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर हुईं। जिसमें गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह का ऐतिहासिक स्वागत किया। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष रसड़ा, फेफना, मालदेपुर मोड़, चितु पांडेय चौराहा होते हुए टी डी कालेज चौराहा पहुंचे जहां रास्ते में सभी प्रमुख कार्यकर्ताओ ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। रसड़ा के भगत सिंह तिराहे पर जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय और नगर में टी डी कालेज चौराहा पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने गाजे बाजे और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में भाजयुमो के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाज पा को मिली प्रचंड जीत इस बात का शुभ संकेत है कि 2022 में पुनः एक बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। युवा मोर्चा प्रदेश में 350 सीटे पार्टी को भाजपा के पक्ष में लाने को दृढ़ संकल्पित हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अबकि बार 350 का आह्वान किया है।
जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने अतिथि परिचय और महामंत्री अंकुर उपाध्याय ने स्वागत समारोह का संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मायाशंकर राय, वशिष्ठदत्त पांडेय, मनीष पांडेय, अमित सिंह तोमर ने संबोधित किया। स्वागत समारोह में रंजना यादव, धर्म भारती, अभिषेक सिंह, शशांक शेखर त्रिपाठी, अजित वर्मा, अनूप वर्मा, मुन्ना कुमार, सोनू मद्धेशिया उपास्थित रहे।
0 Comments