वोट लूटेरी-चिरहरण वाली सरकार से आम लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए सपा का तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आज

बलिया। देश की मोदी सरकार की निरर्थक नीतियों की वजह से प्रति व्यक्ति औसत आय के मामले में भारत अब बंग्लादेश से भी पीछे है। हम विकासशील देश होत होते दुनियां के गरीब देशों की कतार लाते जाचुके हैं। हमारा अपने किसी भी पड़ोसी देश से रिश्ते अच्छे नहीं हैं। अभी हाल में ही फ्रांस में राफेल खरीददारी में हुई सरकार की अनियमतिता और उसकी की जा रही जांच की वजह से पूरी दुनियां में थू थू हो रही है। उक्त बातें  विधानसभा में नेता  श्री चौधरी ने  अपने बयान में कही है।  उन्होंने कहा कि  देश की मोदी सरकार का विकास  देश के कुछ धन्नासेठों की तिजोरी में पहुंचाया जा रहा है। जिसमे दो की तिजोरी तो अओवर लोडेड हो चुकी है ।इधर,देश के बैंक दिवालिया हो रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार सरकार की कार्यप्रणाली का आवश्यक अंग हो गया है।
     श्री चौधरी ने कहा कि देश की तीस फीसदी आबादी रोजगार बिहीन हो चुकी है। इससे ध्यान भटकाने के लिए राज्यों को तोड़ने की साजिश रची जा रही है,और सरकार समस्याओं का सामना करने की जगह केवल हिन्दू मुसलमान  कर लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने में लगी लगी हुई है।इससे देश और प्रदेश की जनता ने ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के चुनावों में भाजपा को औकात में ला दिया है।जिससे बौखलाई प्रदेश की योगी सरकार  गुंडों और प्रशासन की मदद से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव में जनता का जनादेश का अपमान करते हुए लूट लिया है।  इसे लेकर  तरह तरह के वीडियो वायरल हो रहे है।हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश के मुखिया  योगी जी महाराज को इसका संज्ञान लेते हुए जनादेश लूट और चीरहरण में शामिल अफसरों और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और ऐसे कुकृतियों की निंदा करने करनी चाहिए थी। हो  इसके उल्टा हो रहा है ?कार्रवाई और निंदा की जगह मुख्यमंत्री खुद इसका श्रेय ले रहे हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री भी चुप्पी साधे हुए हैं।इससे ऐसा लगने लगा है कि  पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख  चुनाव में हुई जनादेश की लूट और चीर हरण में यूपी की सरकार के साथ साथ भारत की सरकार भी शामिल है। ऐसी वोट लुटेरी और चीरहरण करने वाली सरकार से देश प्रदेश को  बचाने के उद्देश्य से स पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश प्रदेश के अवाम की  उम्मीद अखिलेश यादव के नेतृत्व में 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।जिसके क्रम में बांसडीह तहसील मुख्यालय पर स पा नेताओं के साथ धरना प्रदर्शन में शामिल रहने की घोषणा किया।

Post a Comment

0 Comments