बैरिया( बलिया)।फूलन सेना की विधानसभा बैरिया में जिलाध्यक्ष गंगा सागर निषाद के नेतृत्व में तानाशाह हिटलर का पुतला फूंका सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर फूलन सेना ने केन्द्र और प्रदेश की सरकारों को हिटलर के पद चिन्हों पर चलने का आरोप लगाते हुए उसका पुतला फूंक कर कहा कि भाजपा सरकार हिटलर का पर्याय बन चुकी है । जहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए भाजपा सरकार कहीं अपहरण का फर्जी एफ आई आर दर्ज करा रही है, तो कहीं अपने प्रत्याशियी के ऊपर खुद गोली चलवा कर भाजपा को वोट न करने वाले जिला पंचायत सदस्यो को निशाने पर ले रही हैं ।प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी ने आगे कहाकि किसी का घर दुकान तो किसी का स्कूल बुलडोजर से तोड़वा रही है। पुतला दहन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फूलन सेना विधानसभा अध्यक्ष श्री भगवान निषाद ने कहा कि देश प्रदेश का हालात हिटलर शाही वह सामंतशाही के कारण जंगल राज के गिरफ्त में है! भाजपा सरकार ने हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया है! उन्होंने कहा कि हिटलर का पोशाक खाकी हुआ करता था आजादी के बाद भी देश ने पुलिस महकमा को खाकी का पोशाक जो दे दिया! अब हमारे देश की पुलिस व प्रशासन भी सत्ता के इशारे पर हिटलर की ड्रेस पहनकर हिटलर शाही कर रही है! उन्होंने कहा कि योगी के रूप में बैठा उत्तर प्रदेश का मुखिया तो राजतंत्र से भी जादे क्रूर निकली! उन्होंने कहा कि बदले की भावना से व निष्पक्षता व न्याय का गला घोट कर हासिल किया गया विजय "जय" का स्वरूप नहीं हासिल कर सकता है! आज प्रदेश की जनता इन्हीं कारणों से 2022 में भाजपा की बजाय समाजवादी सरकार के चेहरे के रूप में अखिलेश यादव को देखना चाह रही है! इस अवसर पर श्यामसुंदर, पन्नालाल, जोगिंदर, रामनारायण, हरिहर ,अशोक, महादेव,धन जी आदि लोग रहे!
0 Comments