लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन,बांटी मिठाइयां

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के जिलाउपाध्यक्ष विक्की गांधी के नेतृत्व नगर के विभिन्न हिस्सों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ४८वें जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाकर पौधे रोपित कर जिला कार्यालय पर केक काटा गया।इस अवसर पर श्री विक्की खां ने अखिलेश यादव की विकासशील सोच को घर घर पहुंचाने का सपा के युवा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।इस अवसर पर सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष शकील अहमद सपा अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ नागेश्वर पंडित, जिलाउपाध्यक्ष,  युवजन सभा के जिलाउपाध्यक्ष सेराज खां, शैलेन्द्र यादव, सुभाष यादव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments