जनपद की सरकारी आपातकाल सेवा को छोड़कर 84एम्बुलेंसों अपनी मांगों के समर्थन में किया चक्का जाम

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव के समीप मुख्य मार्ग से सटे हुए मैदान में जनपद में कार्यरत  स्वास्थ्य विभाग की  एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस का चक्का जाम कर दिया साथी जिला अस्पताल से संबंध चार एंबुलेंस को जनता की सेवा के लिए बहाल रखा ‌ इस संबंध में एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिला महासचिव सुदर्शन मिश्रा ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती जनपद में एंबुलेंस सेवा बहाल नहीं की जाएगी।विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। बता दे की एडवांस लाइफ सपोर्ट ए एल एस एंबुलेंस कर्मचारियों के सहयोग से जीवनदायिनी एम्बुलेंस संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष हनुमान पांडेय एवं महामंत्री बृजेश कुमार के निर्देश पर एंबुलेंस संघ के समस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग को लेकर गत   23 जुलाई से 25 जुलाई तक धरना प्रदर्शन के बाद  चेतावनी दिया था कि यदि 25 जुलाई की रात 12:00 बजे तक हमारी 6 सूत्री मांगों को सरकार पुरी नहीं करती तो वह प्रदेश भर में अपनी एंबुलेंस सेवा को ठप कर देंगे। एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जनपद में 315 सदस्य एम्बुलेंस कर्मचारी अपनी सेवा 84 एंबुलेंस के माध्यम से जनपद वासियों को उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोना काल में एंबुलेंस चालकों की भूमिका काफी सराहनीय रही है। स्थानीय संगठन के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी और जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी  में एंबुलेंस चालकों ने अपनी जान जोखिम डाल कर मरीजों की प्राण रक्षा करतेज्ञहुए संगठन के की सदस्यों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी है।कोरोनाकाल में अपनी अहम  भूमिका निभाकर कोरोना योद्धाओं ने  वायर्स बनने का काम किया।एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त करने और कोरोना संक्रमण के कारण मृत एंबुलेंस कर्मचारियों के आश्रितों को ₹50लाखकी  आर्थिक सहायता दिए जाने ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और सभी कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नियुक्त किये जाने की मांगे शामिल है। इस अवसर पर निलेश कुमार यादव शैलेश यादव वीरेंद्र यादव जग लाल यादव कृष्ण कुमार एवं समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments