टोक्यो में चल रहे ओलम्पिक 2021के उत्साह वर्धन के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी भाजयुमो-पीयूष चौबे

बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने बताया कि देश के 127 प्रतिभावान एथलीट टोक्यो में चल रहे ओलम्पिक2021 में प्रतिभाग करेंगे।जो अबतक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।जिनका खेल अपने क्षेत्र में प्रभावशाली है उन्हें चयनित किया गया है। ये ऐसे युवक है जो युवाओं को प्रेरित और देश को गौरवान्वित कर सकते हो और प्रधानमंत्री अपने ओलम्पिक एथलेटिक्स को चेयर फोर इण्डिया नामक अद्वितीय अभियान के माध्यम से उनका उत्साह वर्धन करेंगे।। भाजयुमो का भी लक्ष्य सरकार के आवाहन का समर्थन करना है। इसके समर्थन में भाजयुमो एक अभियान द्वारा चेयर फॉर इंडिया बी लाइक एंड ओलंपिक अभियान चला रहा है जो पहले के लिए शक्ति और ऊर्जा प्रदान करेगा। बैठक में महामंत्री अंकुर उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान देश के युवाओं को अनुशासित और एथलीटों को मजबूत होने के लिए प्रोत्साहित करेगा 16 दिनों के लिए अभियान सभी प्रतियोगियों को ऐसी चुनौती जो उनके शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बढ़ाती है और उन्हें ओलंपिक की अवधि के दौरान 23 जुलाई से 8 अगस्त तक सफलतापूर्वक करने के लिए प्रेरित करती है जिला मंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि चुनौतियों में चलना दौड़ना साइकिल चलाना ध्यान प्रार्थना पढ़ना लिखना जल्दी उठना आदि ऐसे कार्य कार्य हैं जो अनुशासन की भावना पैदा करते हैं नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिभागी अपनी इच्छा अनुसार किसी भी क्रियाकलाप को पूरे करने के लिए चयन कर सकता है। जिसे अभियान की वेबसाइट पर ऑनलाइन लोड कर सकता है। जिला अध्यक्ष श्री चौबे ने कहा कि इस ओलंपिक अभियान से निश्चित युवा वर्ग को अनुशासित सिपाही बनने में सहयोगी साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments