बलिया।द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्व. ठाकुर मैनेजर सिंह के छोटे भाई और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के मामा भुवनेश्वर सिंह का गत रविवार देर शाम 101 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। जिनका अन्तिम संस्कार पचरुखिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि स्व. मैनेजर सिंह के पुत्र विजेंद्र बहादुर सिंह ने दिया। अपने मामाजी के निधन कि सूचना पाकर दिल्ली में मौजूद केन्द्रीय नेताओं से मिलने आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह पचरुखियां पहुंचे और अन्तिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान क्षेत्रिय विधायक सुरेन्द्र सिंह, सतीश सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे, पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, कमलेश सिंह, अंकुर उपाध्याय, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
0 Comments