बलिया। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा हाल ही गठित आयोगों में भी जनपद को सम्मान दिया गया है। सरकार के निर्देश पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव अभी हाल ही में हुए जिला पंचायत सदस्य पदचुनाव लड़े थे। यादव और शेषनाथ आचार्य को पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग आयोग में सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।आयोग का सदस्य बनते ही जनपद के राजनैतिक क्षेत्र और उनके शुभेच्छको में खुशी की लहर दौड़ गई। मोबाइल पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग आयोग में 15 सदस्यीय कमेटी में जनपद के शेषनाथ आचार्य को भी जगह दिया गया है। जिसकी जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि शेषनाथ आचार्य बिल्थरारोड के मूल निवासी हैं और उनकी गिनती भाजपा के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जाती है।
0 Comments