भाजपा शासन में भ्रष्टाचार और जातिय उन्माद बढ़ा-साहनी विरेन्द्र निषाद

बलिया।  फूलन सेना जिला इकाई की बैठक भृगु आश्रम स्थित साहनी लाज  मे हुई।बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर मजबूती पर दल के नेताओं ने बल देते हुए कहा कि  फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेन्द्र निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते मंहगाई से  देश की जनता त्रस्त है। साढ़े चार साल में भाजपा सरकार मंहगाई, भ्रष्टाचार लूट के सिवाय जनता को कुछ नहीं ।कहाकि चुनाव आते हीभाजपा के लोग हिन्दू-मुस्लिम भारत-पाकिस्तान का राग अलापना शुरू कर देते है। चुनाव शुरू होते ही  धर्मान्तरण के नाम पर लोगों के बीच में हिन्दू मुस्लिम करके लोगों को बहलाकर उनका वोट लेने का काम होगा। अब जनता बदलाव चाहती है।अब जनता शिक्षा सुरक्षा और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले को ही उ०प्र० की जनता स्वीकार करेगी। ऐसे में फूलन सेना ही एक मात्र ऐसा संगठन है ,जो जनता के हितों और सुरक्षा की लड़ाई लड़ती है। इसी कड़ी में फूलन सेना के प्रदेश प्रवक्ता एड० प्रेम शंकर वर्मा ने कहा कि भाजपा गरिबों का नाश करने वाली पार्टी है और गरिबों की दुश्मन है। ऐसे में दुश्मन का साथ देने वाला भी दुश्मन ही होता है जो गरिबों के हितो से खिलवाड़ करे वह गरिबों का हितैषी नहीं हो सकता। बसपा सुप्रिमो मायावती जी अपने आप को दलितों गरिबो की बेटी कहती और भाजपा जैसी पार्टी के साथ सुर में सुर मिला रही है।  बसपा भी गरीब और दलितों की दुश्मन हो चुकी है। ऐसे में दोनों पार्टियों को आने वाले 2022 के चुनाव में जनता जड़ से उखाड़ फेकने की काम करेगी।इस अवसर पर जय प्रकाश निषाद, राजेश पटेल, दिनेश निषाद विमलेश वर्मा, संदीप साहनी, संजय निषाद, वीरेन्द्र निषाद, कुन्ती देवी, दीपक सोनी प्रकाश, ललन जी साहू गंगा दयाल साहनी ताराचंद वर्मा अशोक साहनी शंभू साहनी  आदि मौजूद रहे ।अध्यक्षता गंगासागर निषाद और संचालन मोहम्मद आफताब ने किया।

Post a Comment

0 Comments