जिले के दो प्रतिष्ठित चौधरी परिवारों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए होगी कांटे की टक्कर

बलिया। आखिरकार भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर ही दी। कई दिनों से भाजपा खेमे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा न होने को लेकर जो चर्चाएं थी, उस चर्चाओं पर गुरुवार को विराम लग गया। भाजपा कार्यालय में सुप्रिया चौधरी को ससम्मान पार्टी में शामिल कराने के बाद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष के हनुमानगंज ब्लाक इन दोनों प्रत्याशी यों के बीच होगी कांटे की लड़ाई की आशंका व्यक्त की जा रही है।सुप्रिया चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद  प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक संजय यादव, धनंजय कन्नौजिया, विनोद राय, भाजपा नेत्री केतकी सिंह और जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू  ने उन्हें बूके देकर श्रीमती चौधरी का स्वागत किया। पूरे दिन भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर 48 से सुभासपा के प्रत्याशी के रुप में सुप्रिया चौधरी को पहले ही सुभासपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गोपनीय रुप से प्रत्याशी बनाया गया  था। वहीं दूसरी तरफ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जिला पंचायत सदस्य आनंद चौधरी को अपना समर्थन देते हुए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी से गले मिल चुके हैं। जिसको लेकर राजनैतिक सुर्खियों में आनंद चौधरी छाए गये। सुप्रिया चौधरी के पति शिवदयाल चौधरी ने सुभासपा का दामन छोड़कर  लखनऊ में भाजपा के आंचल में शरण ली है। गुरुवार को बलिया पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक संजय यादव ने भाजपा कार्यालय में शिवदयाल चौधरी व सुप्रिया चौधरी का स्वागत करते हुए यह ऐलान किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का परचम लहराएगा। क्योंकि उनके साथ सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि शिवदयाल और पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के आपस में निकटतम परिवारिक रिश्तेदारी भी अब राजनैतिक प्रपंच के चलते कुर्बानी के कगार पर आगयी है।जो हमेशा के लिए समाप्त होने वाली है जिसे जिले के सियासतदानों ने शुभ संकेत के रूप में नहीं लिया जा रहा है। वहीं लोग इसे सियासी चाल की संज्ञा दे रहे हैं।जो भी हो राजनीति में सब जायज़ है।जो भी अंजाम देखा जायेगा।

Post a Comment

0 Comments