कांग्रेस जनों ने किसानों की समस्यायों के विरोध में पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन, कहा मुल्य वृद्धि नहीं रूकी तो आन्दोलन-ओमप्रकाश

बलिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय  महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी  प्रियंका गांधी  प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल डीजल के मूल्य बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियों मोदी के खिलाफ साईं फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प गायत्री मंदिर के पास धरना प्रदशर्न किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  ने  कहा कि देश की मोदी सरकार गरीब किसानों मध्यम वर्ग के लोगों को बर्बाद करने की नियत से  पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस  मूल्य में बढ़ोतरी करती जा रही है जिसकी वजह से आम जनता भूखमरी का शिकार हो रही है ,कहा कि हम केंद्र सरकार से माँग करते हैं कि तत्काल पेट्रोल  मूल्य बढ़ोतरी वापस ली जाये।इस धरना प्रदर्शन के दौरान  जिला सचिव दीनबन्धु यादव, श्रीपत राजभर,अरुण श्रीवास्तव,जाकिर हुसैन, छबीला पासवान,रामायण राजभर,सन्तोष  गुप्ता,विनय कुमार पण्डे,अभिलाष कुमार,मुन्ना उपाध्याय,गिरीश कान्त गांधी,श्यामबहादुर, सुग्रीव वर्मा,सुभाष चौरसिया एवं अन्य काँग्रेस जन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments