भाजपा अनु०जनजाति के प्रान्तीय अध्यक्ष डा०संजय गोंड का कस्बे हुआ भव्य स्वागत

सिकन्दरपुर, बलिया। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०संजय गोड के सिकंदरपुर प्रथम आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
 इस अवसर पर  डॉ० संजय ने कहा कि भाजपा के द्वारा जो सम्मान मुझे दिया गया है वह सम्मान कार्यकर्ताओं की बदौलत मिला है। कार्यकर्ताओं की लड़ाई पार्टी मुख्यालय तक पहुंचाने का काम करूंगा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को गांव-गांव घर-घर जाकर पहुंचाने का काम करें ताकि पार्टी को और मजबूती मिल सके।
इस अवसर पर डॉ०उमेश चन्द,  गोवर्धन , विवेक  कुमार, बबलू बहार,राजेश,  निर्भय नारायण सिंह, नीरज गुप्ता, सुनील पांडेय, गोरख गुप्ता, डब्लू सोनी, वकील अहमद,सत्य नारायण इरशाद अहमद, शिवजी आदि मौजूद रहे।सह सम्पादक चुन्नी लाल गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments