बलिया। लोहिया संस्थान, जेपी विचार मंच तथा लोकतंत्र सेनानी संगठन के संयुक्त बैनर तले सोबई बांध स्थित सेनानी पं० वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन माले नेता लक्ष्मण यादव की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें गांधी, लोहिया, जेपी ,राज नारायण,और सहजानंद सरस्वती की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी पाण्डेय गोविंद और समाजवादी चिंतक एवं कार्यक्रम के संयोजक द्विजेद कुमार मिश्र ने लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट पांडेय गोविंद जी, शुभ्रांशु शेखर पांडेय आदि सेनानियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पांडेय गोविंद जी ने कहां की 26 जून 1975 को ही मेरी गिरफ्तारी हुई हो गई थी आज संघर्ष करने वाले नेताओं का नाम तक लोग भूलते जा रहे हैं, वही नेता जिनमेंसंघर्ष करने क्षमता होती है इतिहास बनाते हैं। आज परिवेश के नेताओं में ऐसी कुवैत का अभाव है, जो जयप्रकाश नारायण, राज नारायण जैसे नेताओं में था। उन्होंने कहा कि आज के भारत में पुनः जेपी आंदोलन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पिछड़ा आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव ने कहा कि जनसेवा संघर्ष से ही समाज का निर्माण होता है, मैं समस्त लोकतंत्र सेनानियों को नमन करता हूं। का० रामकृष्ण यादव ने कहा कि हमारा कृषि प्रधान देश में कृषकोंऔरमजदूरों का दमन किया जा रहा है जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है ।अध्यक्ष जी संबोधन में लक्ष्मण यादव ने कहा कि जन आंदोलन हमेशा तानाशाही रवैया को उजागर करने के लिए किया जाता है लेकिन आज देश में आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस अवसर पर देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी,वासुदेव ठाकुर, शिव शरण तिवारी ,अजीत मिश्रा , स्वतंत्र देव सिंह ,शाहिद अली, संजय सिंह, राज नारायण सिंह तेज नारायण, शैलेश धुरिया, राम बचन यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए संचालन संतोष कुमार शुक्ल और आभार श्याम नंदन मिश्र ने किया।
0 Comments