संयुक्त किसान मोर्चा ने नये कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

बलिया।संयुक्त किसान मोर्चा केआह्वान पर कलेक्ट्रेट परिसर में काले कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर किसानों ने जताया विरोध।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता और तानाशाही रवैए क्षुब्ध किसान दिल्ली के बार्डरों पर पिछले छः माह से अधिक से डटे हुए हैं  और चार सौ से अधिक किसान अब तक अपनी शहादत दे सके है लेकिन संवेदनहीन मोदी सरकार की संसद ने किसानों की मौत पर दो शब्द तक नही कहाना मुनासिब नहीं समझा।किसान सम्मान योजना के नाम पर किसानों को भरमाने का प्रयास किया जा रहा है। देश में उर्वरकों का अभाव,महंगा डीजल ने किसानों संकट को बढ़ा दिया।बिजली की दरें बढ़ाने के लिए सरकार हाथ पांव मार रही है।क़ृषि क्रय केन्द्रों की दशा किसी से छिपी नहींहै।विवश किसान अनाज को औने पौनें दाम पर बिचोलिये व्यापारियों को बेचने के लिए मजबर है। देश में स्वास्थ्य की लचर सेवाओं के कारण कोरोना और अन्य रोगों से आम लोगों की जान जा रही है।इस कार्यक्रम में जनार्दन सिंह,बलवंत यादव,सत्यनारायण, तेजनारायण, हरेन्द्र राजभर,रामकृष्ण यादव,लक्ष्मण पाण्डे, रविन्द्र सिंह,शैलेश कुमार सिंह,परमात्मा नन्द राय, ओमप्रकाश सिन्हा, राजू खरवार,मुना खरवार,अरविंद सिंह, मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments