बलिया।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि जैसे—जैसे नजदीक आ रही है। वैसे—वैसे प्रत्याशियों की धड़कने और प्रचार तेज हो गयी है। हर प्रत्याशी इस महापर्व के कुम्भ में अपनी जीत पक्की कर लेना चाहता है। लेकिन फतह उन्हीं को मिलती है जो जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चलते है। खासकर तब जब बात महिलाओं के अधिकारों की हो। पढा लिखा प्रत्याशी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है हमारे सामने महिलाएं भी अपनी बात रख सके। इस चुनावी समर में विकास खंड हनुमान गंज अंतर्गत ग्रामसभा प्रेम चक उमरगंज के शिक्षित व जागरूक शिक्षा विद् प्रत्याशी एड० इसरार अहमद ने हमेशा कमजोर महिलाओं की अधिकारों और उन्हें सम्मान का मुद्दा उठाया । तो महिलाएं भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर उन्हें अपना भरपूर सहयोग देना शुरू कर दिया है।
इस महत्वपूर्ण सीट पर अपनी पेशकदमी करते हुए लोगों से रूबरू होते हुए एड०इसरार का कहना है कि परिवार व रिश्तों को संजोने-सवारने का महती दायित्व निभाने वाली महिला आजके दौर में अपने अधिकारों से वंचित है। कहा कि महिलाओं की दशा सभ्यता व संस्कृति का पैमाना होती है। यदि हमें किसी भी सभ्यता या संस्कृति के स्तर का निर्धारण करना है, तो महिलाओं के हकों को दिलाना जरूरी है। कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए इस बार विशेष कार्य करना चाहता हूं। उन्होंने ने कहा कि महिलाओं के आत्मविश्वास और बुजुर्गो से मिले आत्मबल बढ़ने से ही गांव में असल विकास आयेगा। कहा कि मेंरा लक्ष्य है कि प्रयास ऐसा हो सबसे ज्यादा फायदा गांव की महिलाओं को मिले। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किये बिना विकास की तस्वीर नहीं बनायी जा सकी।
0 Comments