बलिया। महात्मा गांधी का कहना है कि आजादी नीचे से शुरू होनी चाहिए थी। हर गांव में प्रजातंत्र होना चाहिए था। यदि प्रधान अपने गांव को आदर्श गांव बनाने का संकल्प ले तो पूरा गांव मार्डन विलेज के रूप में स्थापित किया जा सकता है। खासकर गांव में मूलभूत आवश्यकताओं को प्रथम वरीयता में रखकर काम हो तो निश्चित ही गांव की समस्याआएं दूर हो जायेगी। उक्त बातें बलिया जनपद के विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत ग्रामसभा घोड़हरा में पंचायत चुनाव में महिलाओं के उत्थान करने का जज्बा लिए महिला प्रत्याशी निर्मला देवी पत्नी दुधनाथ राम भूतपूर्व सैनिक ने गांव की महिलाओं के बीच कहीं। कहा कि पंचायत चुनाव केवल एक माह के लिए नहीं होता बल्कि पांच वर्षो के लिए होता है, जिसमेंअपने गांव के भविष्य की दिशा तय करता है। इस बार महिला आरक्षित सीट होने से महिलाओं को अवसर मिला है जो यह हमारे लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि जो महिला अपने घर- परिवार और बच्चों के दायित्वों का निर्वहन कर सकती है। अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिले तो गांव के विकास के दायित्वों निर्वहन कर सकती है। महिलाओं के लिए सरकार से मिल रही योजनाओं का लाभ गांव की प्रत्येक महिला को दिलाने के लिए मैं कृत संकल्प हूं। महिलाओं को सम्मान पूर्वक उनके अधिकारों के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ी रहूंगी। निर्मला देवी ने कहा कि विकास का मतलब सड़क, नाली, आवास नहीं बल्कि गांव का प्रत्येक वर्ग, गांव का प्रत्येक परिवार खुशहाल हो। वे किसी भी सरकारी योजना से वंचित न रहे, उन्हें बराबर का हक मिले। इसके लिए मैं आप के बीच आयी हूं। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि वे मतदान जरूर करे। ताकि गांव के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके।
निर्मला देवी पत्नी दुधनाथ राम भूतपूर्व सैनिक ऐसे तो गृहणी है। बावजूद इसके लिए वे महिलाओं, बच्चों और बुजर्ग के लिए विशेष कार्य करना चाहती है। गांव को साफ स्वच्छ एवं खुशहाल बनाने के लिए कमर कस ली है। गांव की महिलाएं भी उनपर अपना भरोसा जता रही है। गांव के सभी वर्गो की महिलाओं में उनके आचरण और व्यवहार से काफी प्रभावित भी है।
0 Comments