नगरा(बलिया)। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्र मे विविध कार्यक्रमों के साथ वीरपुरा में समाजिक कार्यकर्ता के रुप में कार्य करने वाली कोरोना योद्धाओं के प्रमुख महिलाओं को भाजपा नेत्री निभा पाण्डेय ने अंगवस्त्र से विधिवत सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के नगरा मण्डल प्रभारी अनुप चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने कहा कि नारी समाज की सबसे बड़ी आधारशिला हैं जिनके सशक्तिकरण से मनुष्य जीवन धन्य हो जाता है। इनको शिक्षा से जितना भी अधिक जुड़ाव होगा वह मानव के उत्थान मे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभातीं हैं। जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं मजबूती के साथ आगे बढ़ रहीं हैं। महिला संगठनों मे अपनी पैठ जमा चुकी निभा पाण्डेय ने महिलाओं के साथ मिलकर समाज सेवा के क्षेत्र में अनेकानेक उत्कृष्ट कार्य किया है आयोजक पाण्डेय ने आगंतुकों का आभार ब्यक्त किया। इस अवसर पर निर्मला, वीरबल राम, प्रमिला, कान्ति, सोनिया, सुभावती, गीता, रुबी खातुन, लैला खातुन, जियरी खातुन, सलमा कुरैसी, जैनुल, फुलमती, कलावती, सुखिया, सोना देवी, निर्जला, उमेश कुमार पाण्डेय, संजय पाण्डेय, प्रमोद पाठक, रीता सिंह आदि रहे।
नगरा से ओमप्रकाश वर्मा की रिपोर्ट
0 Comments