भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष उषा राय ने पार्टी छोड़ थामा आम आदमी पार्टी का दामन, कहा भाजपा में सम्मान की परम्परा नहीँ

बलिया। भारतीय जनता पार्टी
 महिला मोर्चा की दो बार जिलाध्यक्ष रही उषा राय ने  आम आदमी पार्टी का दामन थामने के बाद कहा कि भाजपा में सम्मान की परम्परा अब नहीं रह गयी गई है।
 उत्तर प्रदेश आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी एवं पूर्वांचल विंग के अध्यक्ष अनूप पांडेय नेआज उनके गांव जाकर उन्हें पार्टी में शामिल  कराया। इस अवसर पर  श्री पांडेय ने कहा कि गुजरात मॉडल पुरी तरह से फेल होने की वजह से एवं उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर जनता में भारी आक्रोश है ।कहा कि.गुजरात मॉडल  ही देश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मूल कारण है. सरकारी संसाधनों को बेचना देश के लिए घातक होगा। अतिथि यों का स्वागत करते हुए उषा राय ने कहा कि हम भाजपा में  घुटन महसूस कर रहे थे. बोलने की आजादी भी नहीं थी, आए दिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न और उन्हें अपमानित किये जानेकी घटनाएं हो रही है।कहाकि भाजपा केवल महिला सुरक्षा और महिला सम्मान की  केवल  बात करती है पर काम नहीं करती ।हम दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को देखकर बहुत खुश हूं आशान्वित हैं, इसीलिए आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रही हूं । हम आखरी सांस तक आम जनता के लिए संघर्ष करते रहूंगे।इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ० प्रदीप कुमार , जिला महासचिव राजेश सिंह ,जिला सचिव रणविजय कुमार पार्टी के रसड़ा विधानसभा के अध्यक्ष दिलीप सिंह  जिला सचिव सोमनाथ सिंह  अंजनी कुमार पंडित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments