आगनबाड़ी-रसोईयाओं के सम्मान की लडाई अन्तिम क्षण तक लड़ती रहूगी-डा०वीणा गुप्ता

बलिया। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रांतीय अध्यक्ष डा० वीणा गुप्ता ने कहा कि कोई भी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के उपरांत ग्रेच्विटी एवं के साथ पेंशन पाता है, लेकिन हम और आपकी सेवाओं के उपरांत ऐसा लाभ हम या हमारे आश्रितों को सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जिसके लिए हमारा संगठन प्रांत स्तर पर संघर्षरत है। आपकी एकजुटता की बदौलत हमें शक्ति मिलती है आज आप लोगों के बीच जाकर हमारा आत्मविश्वास और हमारी उर्जा और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अधिकार के लिए जीवन के अंतिम क्षणतक संघर्ष करती रहूंगी। वे कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेश रसोईया कर्मचारी संघ के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए हैं।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव  ने कहां कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन अनुसार 1 सप्ताह तक ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम जनपद में चलाया जाएगा इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्री लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना करेंगी। बताया कि जनपद में कार्यरत रसोइयों का तापमान के लंबित मानदेय का तत्काल त्योहार पूर्व भुगतान नहीं किया गया तो रसोईया आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी ।इस संयुक्त अधिवेशन मे  जनपद की आंगनबाड़ी संघ का चुनाव भी हुआ जिसमें पूनम यादव अध्यक्ष श्वेता मिश्रा जनपद मंत्री सहित 15 पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस अवसर पर प्रताप नारायण उपाध्याय मीना देवी श्वेता मिश्रा रेनू शर्मा विमला भारती चंद्रमा प्रसाद मोतिउर रहमान देवकीनंदन आशा गुप्ता पूनम यादव संजीव ठाकुर रसोईया संघ की सुंदरी संजू रामावती मंजू गुड़िया हिमांशी माला पुष्पा कंचन वर्मा रानी देवी जानकी देवी कलावती देवी मीना  मनीष सिंह और चंद्रमा यादव आदि मौजूद रहे  अधिवेशन का संचालन राजेश रावत ने किया 

Post a Comment

0 Comments