व्यापारी नेता अरविंद गांधी को व्यापारी रत्न सम्मान से किया गया प्रयागराज में सम्मानित

बलिया। जनपद के सहतवार कस्बे के निवासी और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल  प्रदेश के वरिष्ठ  उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी  अरविंद गांधी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को प्रांतीय बैठक जो प्रयागराज के पृथ्वी गार्डन सिविल लाइंस में आयोजित की  थी। उसमें  25 वर्षों से व्यापारीसमाज की सक्रिय सेवा करने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संदीप बंसल  ने उन्हें व्यापारी रत्न से सम्मानित किया है। श्री गांधी व्यापारी हितके तो विभिन्न संगठनों से जुड़कर  जनपद के साथ-साथ प्रान्तीय और अन्तर देशीय के व्यापारियों की समस्याके लिए संघर्ष करते हैं ।श्री गांधी का नाम व्यापारी राजनीति के क्षेत्र बड़ा नाम है। ही। इनके लगातार संघर्ष  करके कई मामलों में व्यापारी समाज को सम्मान जनक सफलता भी मिल चुकी है उन्हे जैसे व्यापारी पेंशन योजना, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, व्यापारी कल्याण बोर्ड की आवाज 
 उठाया जिसको केंद्र  और  प्रान्तीय सरकार ने  स्वीकार  कर लिया।
  श्री गांधी को उक्त सम्मान मिलने पर पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता जिला प्रभारी,  प्रयाग चौहान जिला अध्यक्ष , विनोद वर्मा जिला महामंत्री ,युवा जिला अध्यक्ष  सतीश कुमार गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष  मनोरमा गुप्ता ,पूर्व मंडल प्रभारी आजमगढ़  विद्या शंकर प्रसाद, इलेक्ट्रॉनिक संघ के  जिलाअध्यक्ष प्रभु नाथ गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक संघ के नगर अध्यक्ष मनोज राय,  बलवंत पांडेय ,नगर अध्यक्ष अनिल रौनियार ,मनीष कुमार गुप्ता बंटी ,संजय गुप्ता, विकास कुमार, गोपाल जी शिंडे, विजय शंकर गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, राजू गुप्ता, श्री प्रकाश गुप्ता आदि बहुत सारे लोगों ने प्रसन्नता जाहिर किया है।

Post a Comment

0 Comments