मुकदमा कर आमलोगों की आवाज दबाना चाहती है सरकार सकतीःसपा

बलिया।पिछले दिनों बैरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 की दुर्दशा को लेकर आवाज़ बुलंद करना हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था  है। यह विरोध प्रदर्शन सरकार को सजग एंव सतर्क करने में  सहायक होती है।लोकतंत्र में विपक्ष के लोगों का कर्तब्य  है कि सरकार की गलत नीतियों एंव कार्यक्रमों  को लेकर वे मुखर रहे।अगर विपक्ष कमजोर हो जाएगा तो लोकतंत्र कमजोर और सरकार मनमानी करने लगती हैऔर सत्ता के नशे मे मद मस्त हो कर लोकतांत्रिक ढांचे को प्रभावित करने काम करते हुए  विरोध कीआवाज़ दबाना चाहती है और विरोध प्रदर्शन करने वालों पर  पुलिस के बल का प्रयोग कर ते हुए उन पर फर्जी मुकदमा दायर करती है।यही काम आज सत्ता में बैठे लोग करने पर उतारू है। जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इन मुकदमों से समाजवादियों की आवाज़ को नही दबाया जा सकता।
       उक्त विचार सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय"कान्हजी" ने राष्ट्रीय मार्ग की दुर्दशा के खिलाफ बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौमुहानी पर सपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे स पा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव समेत सभी नेताओं पर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही।
     उन्होंने  कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार का लोकतांत्रिक  ब्यवस्थाओ पर अब  विश्वास नही रह गया है बल्कि बहुमत का नशा इनके सर चढ़ कर बोल रहा है।जो भी  जनता की बात को उठाएगा यह दम्भी सरकार उसे दबाने के लिए किसी भी स्तर पर उतर जाएगी।लेकिन शायद इन्हें समाजवादियों का इतिहास पता नही है समाजवादी मुकदमों से नही डरते समाजवाद की उत्पत्ति ही संघर्ष से हुई है और इस संघर्ष से इन दम्भी सरकार का मानमर्दन समाजवादी ही करेंगे।और सत्ता पार्टी के इशारे पर कार्य कर रहे पुलिस को भी बेनकाब करेंगे कि यह पुलिस जनता की रक्षक नही बल्कि एक पार्टी विशेष की कार्यकर्ता है।
     सपा प्रवक्ता ने पार्टी की ओर जारी  प्रेस रिलीज के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग किया है कि शांतिपूर्ण तरीके से सोनबरसा चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे स पा के नेताओं पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लिये जाने की मांग की है चेतावनी दी है कि अन्यथाकी स्थिति पार्टी उक्त कार्यवाही के खिलाफ जोरदार आंदोलन छेड़ेने के लिए बाध्य होगी।

Post a Comment

0 Comments