नवागतजिलाधिकारी आदित्य सिंह के आगमन पर आम लोगों में खुशी की लहर एसपी की लोगों ने की सराहना

बलिया। हापुड़ से स्थानांतरित अदिति सिंह जनपद की पहली महिला जिलाधिकारी होंगी।मूल रूप से प्रदेश के बस्ती जनपद की निवासी IAS अदिति सिंह के माता-पिता भी यूपी कैडर के रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर्स रहे हैं। माता-पिता को अपना आई कान  मानने वाली अदिति सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र से स्नातक तथा परास्नातक करने के बाद एम. फिल किया है। माता-पिता के सपनों पूरा करने के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से 2009 में सिविल सर्विसेज में कामयाबी का परचम लहराया , अच्छी रैंकिंग की वजह सेउन्हें होम स्टेट (यूपी कैडर) में स्थान हासिल कर सकीं। 12 अप्रैल 2012 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अदिति सिंह को पहली पोस्टिंग राजधानी  लखनऊ में मिली।आपने उत्कृष्ट कार्य शैली को देखते हुए सरकार ने राजधानी लखनऊ में ही उन्हें मुख्य विकास अधिकारी पद की जिम्मेदारी मिली।वहां से अदिति सिंह पहली बार 2 फरवरी 2013 को बतौर जिलाधिकारी पीलीभीत के रुप में नयी जिमेदारी को भी शानदार तरीके से जिम्मेदारियां जी निभाई। वहां से फिर रायबरेली की डीएम रहीं।अदिति सिंह को जुलाई 2014 में सुल्तानपुर डीएम का चार्ज मिला। इसके बाद 24 जनवरी 2017 को अदिति सिंह ने बतौर डीएम उन्नाव में कार्यभार सम्भाला। फिलहाल अदिति सिंह हापुड़ की जिलाधिकारी रही, वहां से शासन  ने उन्हें तैैैनाती बतौर जिलाधिकारी बलिया हुई है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों  नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा जैसे कर्मठ और निष्पक्ष आईपीएस ऑफिसर के रुप में जनपद में अपनी खाना को स्थापित करने में लगे हुए हैं। नवागत जिलाधिकारी अदिति सिंह आईएएस के आने से जनपद के आम लोगों में या विश्वास होने लगा है की प्रशासन विगत अधिकारियों की तरह उनकी फरियाद की अनदेखी नहीं करेंगे आगमन से पूर्व भी जनपद में आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0 Comments