अनाज की क्षेत्रफल के अनुसार एमएसपी के आधार पर यूपी में खरीदारी सुनिश्चित किया जाये-केडीसिंह

बलिया।  हिन्द पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष कमल देव सिंह केडी सिंह ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा। श्री सिंह ने प्रदेश के मुखिया से अन्य प्रदेशों की भांति उत्तर प्रदेश के किसानों को भी क्षेत्रफल के अनुसार से एमएसपी खेती क्षेत्रफल के अनुसार  उनके अनाज की  खरीद  एमएसपी रेट पर खरीदारी  सुनिश्चित की जाए । उन्होंने हवाला देते हुए कहा कि पंजाब हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में एमएसपी के माध्यम से खरीद में हमारे प्रदेश किसानों से बहुत ही कम खरीदारी की जा रही है। जबकी अन्य प्रदेशों में किसानों को उनके क्षेत्रफल के अनुसार ही उनके अनाज की खरीदारी की जा रही है। परंतु हमारे प्रदेश में  जिलावार क्रय लक्ष्य है ।ऐसी स्थिति में प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी किए जाने का सपना दिखाया जाना किसानों के साथ छलावा मात्र है। उन्होंने प्रदेश के मुखिया से क्षेत्रफल के अनुसार एमएसपी के आधार पर खरीदारी और किसानों को लाभान्वित किए जाने की मांग की है। पत्रक सपने वाले में विजय शंकर सिंह, कमलाकांत सिंह,  सुरेंद्र सिंह ,डॉ०अनिल राय, शिवनारायण सहित सैकड़ों की संख्या में किसान गण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments