प्रथम पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा का0बलवंत सिंह ने कर्मचारियों को दिया एकजुटता का संदेश






बलिया। कर्मचारियों  के महान नेता का0 बलवंत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि टाउन हॉल में मनाते हुए उन्हें कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुण्यतिथि समारोह में जिले  के हजारों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और अपने नेता स्व0 सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर जिला श्रमिक 
समन्वय समिति द्वारा आयोजित श्रद्धा जलि में कर्मचारियों के हक की लड़ाई से जुड़ी उनके हर संधर्ष की कहानियों को उपस्थित कर्मचारियों के बीच साझा किया। उन्होने हमेशा  कर्मचारियों की एकजुट का पाठ पढ़ाया, और संकल्प दिलाया ।
उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने कहा कि जब तक वह जिंदा रहे, कर्मचारी पर हुए किसी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया। दमदारी से लड़ाई लड़ी और कई बार जीत हासिल किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व0 सिंह के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि हक की लड़ाई में बलवंत सिंह उनका अनको बार  वेतन रुका, निलम्बित हुए, फिर भी किसी  को कमजोर नहीं होने दिया। श्रद्धाजलिसभा में सपा नेताअजीत मिश्रा, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, जिपं सदस्य भोला सिंह, रविन्द्र सिंह, सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,  सुरेंद्र सिंह, चिकित्सा महासंघ के अरुण सिंह, सचिव अनिल यादव, हिमांशु चौबे, हर्षदेव, सत्येंद्र सिंह, घनश्याम चौबे, अजय चौबे, प्रेमसुख, जमाल आलम, राजेश पांडेय ने भी अपने सम्बोधन उनके संघर्षों को याद किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, आंगनबाड़ी, चिकित्सा विभाग, विकास भवन, कलेक्ट्रेट व अन्य विभाग के हजारों कर्मचारीगण मौजूद रहे। संचालन कर्मचारी नेता अजय सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments