पुत्र की हरकतोंं सेआहत पिता ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार

बैरिया(बलिया) ।पीड़ित पिता सूरज नेअपने ही पुत्र की हरकतों से परेशान होकर जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी को पत्रक सौपा है।जिसमेँ उन्होंंने बताया कि दोकटी अंतर्गत गोपालपुर निवासीहैं। सूरज ने उच्चाधिकारियों को दिए पत्रक में शिकायत किया है कि उनका पुत्र दीपक कुमार उपाध्याय चल व अचल संपत्ति का नित्य नुकसान कर रहा है।आये दिन किसी न किसी से ऋण लेकर हमारे पास जबरिया वसूली के लिए भेज देता है।जिससे मैं परेशान होकर विगत पांच वर्षों से अपने पुत्र दीपक कुमार उपाध्याय को चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया हूंं।बावजूद आज भी हमे परेशान किया जा रहा है।पीड़ित सूरज ने सम्बंधित उच्चाधिकारियों से चल --अचल संपत्ति की सुरक्षा करने की गुहार लगायी है।बैरिया से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments