सभी ने मिलजुल कर मनाया होली का पर्व राज्य मंत्री ने बजाए नगाड़े


*पुलिस की चौकसी ने लगाया हुड़दंग और डीजे पर प्रतिबंध*
बलिया। जनपद में होली का महापर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। सुबह से ही युवाओं और बच्चों की टोली रंग में सराबोर होकर एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली मनाए। होली का त्यौहार मनाने में राजनेता और जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे। स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेन्द्र तिवारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, नगर विधायक , चैयरमैन के साथ विभिन्न व्यापारियों ने अपने - अपने ढंग से होली मनाई। होली में पुलिस प्रशासन की चौकसी और आचार संहिता की हनक के कारण शहर में हुड़दंग और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी के साथ डायल 100 पुलिस की टीम पूरे दिन शहर और ग्रामीण इलाकों में गश्त करती रही। बात करें जनप्रतिनिधियों द्वारा होली मनाने तो  वे एक दिन पूर्व ही अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। इसी तरह चैयरमैन ने भी अपने  आवास पर सभासदों और नपा कर्मियों को अबीर लगाकर होली का महापर्व मनाया। होली के दिन सुबह से ही उड़ रहे रंग गुलाल के बीच स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अपने टेगोर नगर स्थित आवास पर जोगीरा गाते हुए होली का आनन्द लिया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को अबीर गुलाल लगाया। वहीं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने चंद्रशेखर नगर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली का मज़ा लिया। पूरे दिन होली खेलने के बाद शाम को एक दूसरे से मेलजोल का दौर चला। इस दौरान लोगों ने नए कपड़े पहनकर अपने सगे संबंधियों और दोस्त मित्रों को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दी। होली  बीतते ही अगली सुबह से पुलिसकर्मियों द्वारा होली मनाने का दौर शुरू हुआ। इस दौरान जहां पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय में पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाया। इसके साथ ही विभिन्न पुलिस चौकी और थानों पर पुलिस कर्मियों ने अपने सहयोगियों के साथ होली मनाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। ब्यूरो प्रमुख

Post a Comment

0 Comments