बलिया। जिला महिला चिकित्सालय मैं स्थानांतरित किए गए वरिष्ठ सहायक वापसी और उनके पुनः कार्यभार ग्रहण करने को लेकर विभाग तथा कर्मचारीगण के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला से स्थानांतरण निरस्त होने और पुनः तैनाती का आदेश प्राप्त कर लेना, किसी रहस्यमयी हारो फिल्म दिल छू जाए ऐसा लग रहा है। क्योंकि गत 21 फरवरी 2019 को विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने निदेशक स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रशासन को पत्र लिखकर अपने पत्रको निराधार बताते हुए उक्त भ्रष्टाचार कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है, जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम की जांच का हवाला भी दिया है। इस संबंध में जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ० माधुरी सिंह कुछ भी स्पष्ट बताने से कतरा रही है। जबकि उक्त वरिष्ठ सहायक उनके सानिध्य और संरक्षण में अस्पताल के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जा रहा है रहा है। यह चमत्कार कैसे हुआ ,यह भी रहस्य बना हुआ है। इतना ही नहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रशासन इस संबंध में मौन साधे हुए हैं। लेकिन शिकायतकर्ता अब उच्च न्यायालय की शरण में जाने के लिए मन बना रहा है। क्या होता है देखना यह है ?
0 Comments