भाजयुमो की बाइक रैली की तैयारियां पूरी रैली आज


बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई, जिसमें 2 मार्च को प्रस्तावित बाइक रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री संजय मिश्र ने कहा कि बलिया विधानसभा की बाइक रैली में कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण सुबह 11:00 बजे से स्थानीय सतीश चंद्र कॉलेज के मैदान में होगा। इसके उपरांत दोपहर 12:00 बजे से हजारों मोटरसाइकिल के साथ कार्यकर्ता नगर विधानसभा का भ्रमण करेंगे। बाइक रैली में सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला नेतृत्व करेंगे। जिलाध्यक्ष पियूष चौबे ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सातों विधानसभा की बाइक रैलियों में प्रमुखता से सहभागिता निभाएंगे। इसके लिए प्रत्येक बूथ से पांच मोटरसाइकिल का लक्ष्य रखा गया है। नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि बलिया नगर मंडल से रैली में 500 मोटरसाइकिल शामिल होंगी। बैठक में अनूप वर्मा, अभिषेक सिंह, शिवांश जायसवाल, आनन्द सिंह, दीपक सिंह, ऋषि पाठक, जितेन्द्र पासवान, मणिशंकर चौहान, प्रवीण श्रीवास्तव, सोनू शर्मा, अजीत वर्मा, धरम भारती, मुन्ना कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments