शहीदों की याद में परिजनों ने वितरित किए वस्त्र

नगरा( बलिया)। 8र्शहीदों को याद करते हुए उनके परिजनो ,को नगदी सहित अन्न, वस्त्र देकर सहायता प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता गीता शरण सिंह ने कहा कि यही इन शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्धान्जली होगी कि आज भी उनके परिजनो के लिए जन सहयोग के चलते मदद को तैयार रहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पुलिसिया अत्याचार के विरुद्ध द भाजपा नेता पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व मे 2004 मे 18 मार्च को न्याय के लिए के लिए प्रदर्शन मे जालिम पुलिस ने  फायरिंग करके दो कार्यकर्ताओं की हत्या के साथ सैकडो लोगो को गोलियों से घायल कर दिया था। उल्टे मुकदमा दर्ज करके जेल मे डाल दिया। उन्ही शहीदो की याद मे हर साल मदद किया जाता है। दोनो शहीदो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जली दी गयी। इसके पश्चात पूर्व रक्षा मन्त्री गोवा के मुख्य मन्त्री मनोहर पार्रिकर के निधन पर शोक ब्यक्त की गयी। इस अवसर पर डा बजरंगी सिंह, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, परशुराम सिंह, राजेन्द्र चौहान, उमा चौरसिया, बीडीसी अजन जाति के मोर्चा अध्यक्ष संतोष गोंड पिन्टू, नरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह,  प्रधान दीपक सिंह, रणजीत, रामनिवास, अंजनी सिंह आदि मौ जूझ रहे। आगरा से ओम प्रकाश वर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments