बलिया। होली के दिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई जगह मारपीट की घटनाएं प्रकाश में आई। दो अलग स्थानों पर हुई मारपीट में दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया।
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जग नगर (पर्वतपुर) निवासी अवध बिहारी सिंह उर्फ लखन सिंह पुत्र शिव नारायण सिंह अपने साथी राजा सिंह पुत्र अवध बिहारी सिंह, पिन्टू सिंह पुत्र शम्भू सिंह, विनोद सिंह पुत्र पारस सिंह, अम्बु सिंह पुत्र रामनाथ सिंह, रामनाथ सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह के साथ होली खेलते हुए ताहिरपुर गांव पहुंच गए, जहां होली खेलने के दौरान ताराचन्द्र पुत्र देवनाथ राजभर और अवध बिहारी सिंह के बीच वाद-विवाद, गाली-गलौज होने लगा, जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दुर्घटना में ताराचन्द्र पुत्र देवनाथ राजभर, विमला देवी पत्नी विनोद राजभर, छोटक पुत्र गुलाब राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
वहीं दूसरी दुर्घटना में रेवती संवाददाता के अनुसार
होली के दिन वार्ड नं 15 में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 8 महिला पुरुष- घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर के पास बाईक का हार्न बजाने को लेकर एक पक्ष शुक्रवार की सुबह से आक्रोशित था। इसी बात को लेकर दोपहर होते होते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसीबीच हुए पथराव में एक पक्ष से लक्ष्मी 50 वर्ष पत्नी विजेंद्र, धर्मेंद्र 28 वर्ष, जीतेन्द्र 26 वर्ष, मुकेश 17 वर्ष, आरती 19 वर्ष पुत्री विजेंद्र, सुभाष 15 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के जयप्रकाश 30 वर्ष तथा ज्ञानी 25 वर्ष घायल हो गये। घटना की सूचना पाने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थित को नियंत्रित किया। एसओ राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
0 Comments