मांगे पूरी नहीं हुई तो छिड़ेगा असहयोग आंदोलन--- सतीश चंद पाठक


बलिया। उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त संघर्ष समिति के पदादिकारियों ने क्षेत्रीय मंत्री सतीश चंद्र पाठक के नेतृत्व में जल निगम प्रशासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। इस दौरान श्री पाठक ने जल निगम कर्मियों की लंबित मांगों का उल्लेख किया, जिसमें शाशकीय विभागों में लागू सप्तम वेतनमान संबंधी शाश्नादेश को जल निगम पर लागू किया जाय। जल निगम को पूर्ववत शाशकीय विभाग में परिवर्तित किया जाय और इस प्रकिया के दौरान पेंशन एवं वेतन कोषागार से सम्बद्ध किया जाय। 1जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक के लंबित छठवें वेतनमान के बकाया एरियर का भुगतान कराना आदि मांगे शामिल है। कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो समिति के पदाधिकारी 1 मार्च से ड्यूटी पर रहते हुए असहयोग आंदोलन तथा 5 मार्च से प्रधान कार्यालय लखनऊ पर अनिश्चित कालीन अनशन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान पंकज कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, राम प्रकाश मिश्र, बृजकिशोर सिंह, रवि प्रकाश गिरी, राजेश सिन्हा, दीपक सिंह, मधुप सिन्हा, राम चंदर राम, रवीन्द्र नाथ राम, बृजेन्द्र कन्नौजिया, नितिन मुकेश, महेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार प्रसाद, संतोष ओझा, शिवजी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज कुमार सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments