कर्मचारियों की हर लड़ाई में संगठन की भूमिका हमेशा सक्रिय रहे--- अजय यादव


बलिया। नगर के सिंचाई विभाग प्रांगण में मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रान्तीय अधिवेशन में निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि प्रान्तीय उपाध्यक्ष प्रथम अजय कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि राकेश सिंह, प्रान्तीय संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, सन्त सिंह, सुनील कुमार यादव, अखिलेश सिंह, राजेन्द्र कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से 101 किलो का माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अजय यादव ने कहा कि यह संगठन प्रबुद्ध व्यक्तियों का संगठन है, जो हमेशा कर्मचारी आंदोलनों में मजबूती से संघर्ष करता रहा है। कहा कि संगठन की मजबूती को तथाकथित ताकतें तोड़ना चाहती है, जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। संरक्षक मुरली सिंह ने कहा कि वर्तमान समय संघर्ष का है, जिसमें हमें एकजुटता के साथ संघर्ष करना चाहिए। इस दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश सिंह, सन्त सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्रा, सुनील यादव, संजय यादव, कैलाश यादव, संतोष तिवारी, ईश्वरचंद्र, रामनाथ पासवान, रेनू शर्मा, राजेश रावत, कृपाशंकर पाण्डेय, ददन भारती, रंजय यादव, कमलेश पाण्डेय, चंद्रदेव मिश्र, संजीव सिंह, विमला भारती, अवधेश, रामजन्म रावत, चौधरी आनंद कुमार, हरीराम, प्रकाश वर्मा, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे। संचालन जनपद अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।


संगठन के प्रान्तीय पदाधिकारी हुए सम्मानित
बलिया। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रान्तीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सिंचाई विभाग परिसर में हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष रामलाल यादव, महामंत्री रामशंकर मिश्र के साथ समस्त आगंतुक पदाधिकारियों को 151 किलो का माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि कर्मचारियों के मान- सम्मान की रक्षा के संगठन हर स्तर पर तैयार है।  कहा कि आशा बहू, आंगनबाड़ी और रसोइया आदि संविदा कर्मियों की लड़ाई संगठन पूरी निष्ठा से लड़ रहा है। प्रदेश संयुक्त मंत्री ने कहा कि कुछ लोग संगठन में दलाली व वंशवाद कायम कर संगठन को कमजोर करने में लगे हुए है, जो कभी कामयाब नहीं होंगे। मांगपत्र के माध्यम से उन्होंने मांग किया कि पुरानी पेंशन बहाली की जाय। आंगनबाड़ी, आशा बहू, रसोइया, पीआरडी जवान, होमगार्ड आदि को नियमित किया जाय। सींचपाल, मुंशी, कनिष्ठ सहायक का ग्रेड पे 2800 किया जाय, आउटसोर्सिंग बंद किया जाय। जिलाध्यक्ष छोटेलाल ने कहा कि कुछ लोग बाढ़ खण्ड के एक ही उपखंड में वर्षों से बने हुए है तथा अन्य अन्य खंडों में स्थानांतरित होने के बावजूद तानाशाही के बल पर टिके हुए है, जिसे उखाड़ फेंकने के लिए संगठन कृत संकल्पित है। स्वागत समारोह में बलवन्त कुमार सिंह, अनिल सिंह, रवीन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, अविनाश उपाध्याय, गौरीशंकर राम, चंद्रशेखर यादव, रवींद्र नाथ तिवारी, फुल्लन राय, वीरेंद्र सिंह, रामाशंकर शर्मा, गंगा ठाकुर, अजीत कुमार, नंदलाल भारती, अवधेश यादव, आसुतोष कुमार, बृजमोहन सिंह, गुलाब राम, विजेन्द्र सिंह, मनोज यादव, संजय यादव, सहजानंद उपाध्याय, संजय राम, रमेश कुमार, राजमंगल प्रसाद, रामाशीष वर्मा, मनोज, अविनाश, प्रभुनाथ, अशोक , शशिप्रकाश, राजनारायण, रामनाथ राम, भूलन यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता छोटेलाल एवं संचालन रंजय ने किया।

Post a Comment

0 Comments