विद्युत बकाया के 5 लाख 50,हजार रिकॉर्ड वसूली 100 बकायेदारों को नोटिस


 बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय विद्युत उप केंद्र अवायां में एसडीओ द्वारा शनिवार को राजस्व मद में लगभग 5.5 लाख रुपये वसूली का रिकार्ड बनाया गया  है।
    जेई अवधेश कुमार ने बताया कि शनिवार को प्रातः नौ बजे से शाम चार बजे तक लगभग 50 की संख्या में विवादित विलो का निस्तारण भी विद्युत उपकेंद्र अवायां में किया गया। उन्होंने यह सम्बंधित उपभोक्ताओ को विवादित बिल का सुधार कराकर वाजिब बिल यथाशीघ्र जमा करने की चेतावनी दी है। कहा है कि सुधार न कराने की स्थिति में वर्तमान बकाया बिल की आरसी जारी कर वसूली हेतु तहसील को भेज दी जायेगी। यही चेतावनी सामान्य विद्युत बिल वकायदारों को भी दी गयी है। उन्होंने बताया कि इसके बावत लगभग सौ उपभोक्ताओं को बकाये बिल के लिए नोटिस जारी की गयी है। बिल्थरा रोड से जयप्रकाश बरनवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments