छात्र सहायता समिति का जारी रहेगा पौधरोपण अभियान--- सर्वदमन जायसवाल


बलिया। जनपद की  संस्था छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में रविवार को नगर के जापलिनगंज में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
   इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि समिति द्वारा पौधरोपण अभियान का संचालन निरंतर चल रहा है जो लक्ष्य पूरा होने तक आगे भी जारी रहेगा।इस मौके पर विनय वर्मा, अंजनी कुमार, लक्ष्मण यादव, अमित कुमार गुप्ता, छात्र नेता बलिराम जी गुप्ता, संजीव वर्मा, दिनेश साहनी, बालकृष्ण मूर्ति, संतोष गुप्ता, अश्वनी खरवार, कृष्णा पांडेय,कन्हैया दुबे, शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद में पांच लाख पौधरोपण अभियान के क्रम में छात्र सहायता समिति द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो प्रमुख

Post a Comment

0 Comments