बैरिया( बलिया) । स्थानीय थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में शुक्रवार की रात चोरो ने दरवाजे पर खूटे से बंधी कीमती गाय व बछिया खोल ले गये।सुबह जानकारी होने पर काफी खोजबीन व पता करने के बाद पीड़ित गणेश यादव ने दो अज्ञात व दो नामजद लोगो के खिलाफ बैरिया पुलिस को तहहीर दिया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नही हुआ था।कोतवाल अनिल चन्द तिवारी ने बताया कि मामले का पर्दाफाश हर हाल मे किया जायेगा। इस नये वर्ष में थाना क्षेत्र में घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है,अधिकांश मामलों में पुलिस ने मुकदमा ही दर्ज नही किया। पीड़ित थाना का चक्कर लगा लगा के थक हारकर बैठ गया। क्षेत्रीय लोगो ने इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक का ध्यान पत्र के माध्यम से आकृष्ट कराया है।--- बैरिया से सुधीर सिंह की रिपोर्ट
0 Comments