भाजयुमो ने बनाई युवा टाउनहाल कार्यक्रम की रूपरेखा
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय पर पीयूष चौबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वान पर युवा टाउन हाल कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सभी 80 लोकसभा मुख्यालयों पर 22 फरवरी को युवा टाउन हॉल के माध्यम से युवाओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने 24 फरवरी को गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में आयोजित पीएम मोदी की किसान कुम्भ महारैली में जनपद के अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि गोरखपुर रैली को लेकर प्रत्येक सेक्टरों में बस की व्यवस्था की गई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि बलिया लोकसभा का युवा टाउनहाल कार्यक्रम सतीश चंद्र महाविद्यालय के सभागार और सलेमपुर लोकसभा का कार्यक्रम सिकंदरपुर के दादर डिग्री कालेज में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री चौबे ने विंध्याचल चौबे को बलिया और अभिषेक मिश्रा को सलेमपुर का संयोजक नियुक्त किया। बैठक में प्रदीप सिंह, अंजनी राय, शशांक शेखर त्रिपाठी, अंकुर उपाध्याय, अरविंद सिंह, धर्म भारती, राजेश राय, अजीत वर्मा, विश्वजीत तिवारी, मुन्ना, अभय साहनी, अभिषेक सिंह, दीपक राय, अनूप वर्मा, अमित शर्मा, दुर्गेश राय, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रजनीश चौबे ने किया।

0 Comments