25 किसानों में वितरित की गई मेंथाल की बीजें


बलिया। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं मॉ सुरसरी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित ‘कृषि क्षेत्र संवर्धन निधि (एफ.एस.पी.एफ.) के अन्तर्गत ऑन साइट डेमोन्स्ट्रेशन ऑफ मेडीसनल प्लांटस, हल्दी और पिपरमिंट’ परियोजना में पॉच गॉवो के 25 किसानों को एक बीघा में पिपरमिंट की खेती करने हेतु बीज का निःशुल्क वितरण सोबन्था, मुख्य अतिथि डी.डी.एम. नाबार्ड
 अखिलेश कुमार झा ने किया।
श्री झा ने बताया कि परियोजना के द्वारा किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की सलाह दी जायेगी जिससे किसानों की फसल अच्छी हो तथा किसान अधिक लाभ प्राप्त हो सकें। पिपरमिंट की खेती से किसान अपने खेतां का सदुपयोग कर अपनी आय में भी वृद्धि के लिए कर सकेंगे। परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वेद प्रकाश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र, ने बताया कि पिपरमिंट की खेती का मुख्य उद्देश्य कम समय में जायद के समय में खाली खेतों का उपयोग कर अतिरिक्त आय प्राप्त करना है। इसके लिए पहले भूमि का परीक्षण कर उसकी कमियों को दूर किया जायेगा, उसके पश्चात कृषि कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर  संस्था के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस परियोजना में समय-समय पर संस्था वैज्ञानिकों द्वारा किसानों का मार्गदर्शन किया जाएगा एवं पिपरमिंट की खेती में आने वाली किसानों की प्रत्येक समस्या का समाधान कियार जाएगा,अन्त में क्षेत्रीय सहयोगी एवं कार्यक्रम प्रभारी राजनाराण सिंह ने सभी सहयोगियां का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर दिलीप सिंह, श्रवण सिंह, श्रीराम सिंह, सुनीला सिंह, बबलू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, यशवन्त सिंह, धनन्जय सिंह, रमेश सिंह, कमलेश सिंह, बिजेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, कामता सिंह, अक्षय लाल यादव, महेन्द्र सिंह, अमरनाथ यायव, वंशीधर सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार उपाध्याय, प्रेम नारायण राम, कमला तिवारी, सियाराम सिंह, भोलानाथ यादव, सन्तोष कुमार, जगदीश राम, अनिल कुमार गुप्ता सहित सभी चयनित किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments