मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने आई महिलाओं के गहने चोरी दो गिरफ्तार


रामगढ़( बलिया)। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार के दौरान उचक्कों ने महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से भीड़ भाड़ के दौरान खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 100  पुलिस ने पीड़ितों के साथ पड़ताल की, जिसमें दो संदिग्ध महिलाएं पुलिस की नज़र में आ गई। पुलिस उन्हें थाने ले आई। इस मामले में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के संतोष तिवारी के घर से गंगापुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार आया हुआ था, जिसमें स्व. श्रीराम लाल श्रीवास्तव की पत्नी लाल मुनि देवी निवासी पृथिव छपरा की सोने की चेन, चिंता देवी निवासी नगवा का मंगलसूत्र और देवेन्द्र पांडेय की पत्नी शिला पांडेय की सोने की चेन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मुंडन संस्कार में आई सभी महिलाएं मुंडन संस्कार कार्यक्रम में व्यस्त थी, इसी बीच मौके का फ़ायदा उठाकर गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया। जैसे से महिलाओं की नजर अपने गहनों पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। काफी खोजबीन करने के बाद महिलाओं ने इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई। इस वाबत हल्दी थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। दोष सिद्ध होने पर काररवाई की जायेगी। रिपोर्ट--- राजू दुबे

Post a Comment

0 Comments