लालगंज (बलिया)।। लालगंज से बलिया जाने वाली बसे बन्द होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उसमें भी लालगंज से लोहिया समाज वादी बस बन्द है।ऐसे में जनपद मुख्यालय विभिन्न कार्यो से जाने वाले लोगो को परेशानी हो रही है,जिसके लिए लोग आक्रोशित भी है।क्षेत्र के चंद्रमा शर्मा जो लकवा के मरीज है उन्हें बलिया जाना था तीन दिनों से लालगंज बस स्टैंड से वापस चले जाते है।कारण की यहाँ से बलिया जाने का मात्र साधन बस ही है। और बस बन्द होने से जनपद मुख्यालय नही जा पा रहे है।क्षेत्र के कुछ महिलाएं जिले के विभिन्न विद्यालयों में नौकरी करती है जो बस के माध्यम से ही जाती रही है उन लोगो का कहना है कि बस जीप बन्द होने से काफी परेशानी बढ़ गयी है।महिलाओ से लेकर बादकारियो तक ब्यापारियों से लेकर पढ़ाई करने वाले लोगो को काफी परेशान है।इस संदर्भ में बस मालिक आनंद पाठक व रामजी सिंह का कहना है कि बस स्टैंड जब तक पुराने जगह पर नही हो जाता तब तक हम बस का संचालन शुरू नही कराएंगे।क्योकि जितना हम लोगो को बचता नही है उससे अधिक खर्च हो जाता है।ऐसे में बस चलाने से क्या फायदा।वही नियमित रुप से विभिन्न कार्यो के लिए जनपद मुख्यालय जाने वाले लोगो का कहना है कि नए स्टैंड से कचहरी,स्कूल,अस्पताल आदि जगहों पर जाने में परेशानियों के साथ अधिक खर्च करना पड़ता है। पुराने बस स्टैंड पर से लोगो को काफी राहत थी।।
0 Comments