पुरानी रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि और उनके छोटे भाई पर हमला दोनों घायल, रेफर


बलिया। स्थानीय विकास खंड बांसडीह क्षेत्रके बहुआरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि व उनके छोटे भाई पर  पराण घातकहमला कर सनिचर रात  गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया। दोनों घायलों को आसपास के लोगों नेजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के चिकित्सको ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे वराणसीके लिए रेफर कर दिया।
बहुआरा ग्राम सभा की प्रधान सुमित्रा तिवारी के पुत्र  तथा उन केप्रतिनिधि 40 वर्षीय सुनील तिवारी अपने भाई 25 वर्षीय अविनाश के साथ बाइक से घर वापस आरहे थे।  इस सम
बंध मेआरोप है कि रास्ते में बिगही चट्टी पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमले करदोनों भाईयों को घायल कर दिया। जिसमे दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटें लगी। सूत्रो की मानें तो इस घटना में उनकी बाइक को भी हमलावरो ने क्षतिग्रस्त कर दिय। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान के परिवार व कुछ लोगों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है। कुछ लोगों की शिकायत पर डीएम ने प्रधान की ओर से कराये गये कार्यो की जांच के बाद पॉवर को सीज कर दिया। कुछ दिनों पहले ग्राम सभा के विकास कारय कराया जिस के संचालन के लिये तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। कुछ लोगों इस घटना के पीछे शराब के अवैध के कारोबार को भी परमुख कारण बतारहे है।
इस सम्बंध में सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने बतायाकि पुलिस को प्रधान पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिलीहै। उनका कहना है कि पुलिस अपने तरीके से छानबीन कर रही है। बताया कि एहतियातन गांव में पुलिसकी तैनाती कर दीगयी है।

Post a Comment

0 Comments