सीएमओ के उदासीन रवैया से क्षुब्ध सत्या सिंह का क्रमिक अनशन जारी

 बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ एवं आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आशाओं एएनएम आशा संगिनी ओं का पांचवे दिन भी धरना जारी रहा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  के उपेक्षा धमक एवं उदासीन रवैया से क्षुब्ध होकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने सोमवार को पूर्वाहन से अपना क्रमिक अनशन आरंभ कर दिया। उन्होंने बताया कि जब तक हमारी बहनों का कई वर्षों से बकाया पावना एवं देव कों का भुगतान नहीं हो जाता हमारा संघर्ष चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे मानदेय और भावनाओं को बाधित कर रख कर अधिकारी सरकार की मंशा एवं एजेंटों की धज्जियां उड़ा रहे हैं ताकि प्रदेश की लोकप्रिय योगी सरकार बदनाम हो जाए और सरकार की जन उपयोगी कार्यक्रम भी प्रभावित हों। सभा को बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील पांडे ने कहा कि सरकार ऐसे निकम्मे अधिकारियों पर लगाम कसे अन्यथा हमें विवश होकर समस्त शिक्षकों कर्मचारियों को आशा बानो के समर्थन में सड़कों पर उतरना पड़ेगा। आशा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शशी सिंह एवं रिंकू सिंह ने कहा कि जब तक हमारा पावना भावनाओं का भुगतान नहीं हो जाता तब तक हमारा संघर्ष रुकने वाला नहीं। इसी बीच धरना स्थल पर
पहुंचे समाजसेवी अजीत मिश्रा ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की मांगे जायज हैं और इसके लिए वे प्रदेश के मुखिया एवं प्रधान सेवक को आशाओं की समस्या से तत्काल अवगत कराएंगे ताकि इनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इस अवसर पर डॉक्टर राम सुरेश राय दशरथ प्रसाद माधुरी ओझा मिथलेश  शर्मा सुमित्रा देवी साधना सिंह मीरा सिंह ललिता देवी बेबी सिंह पुष्पा देवी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सुशील कुमार चालक संघ के जिला अध्यक्ष सागर पांडे वीरेंद्र सिंह रमाशंकर शर्मा के इलावा मंजू शर्मा प्रतिभा गुप्ता रानी पटेल मंजू  आदि ने संबोधित किया। देर शाम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने अनशन रथ सत्या सिंह को इस आश्वासन पर की जब तक आपकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हम चैन से नहीं बैठेंगे। संगठन के संरक्षक सुशील त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को 5 सदस्य महिला कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठेंगीं। संचालन सुशील त्रिपाठी ने किया। ब्यूरो प्रमुख

Post a Comment

0 Comments