भारतीय लोकतंत्र और फासीवाद विषयक संगोष्ठी का आयोजन


बलिया। फांसीवाद विरोधी मोर्चा के तत्वावधान में बापू भवन में भारतीय लोकतंत्र और फांसीवाद की चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मोर्चा के घटक संगठन ग्राम विकास मंच, भगत सिंह छात्र मोर्चा, मजदूर किसान एकता मंच, श्रमिक कल्याण परिषद, दलित आदिवासी न्याय मंच एवं जनमोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ग्राम विकास मंच के तारकेश्वर पासवान ने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र को लूटतंत्र और तानाशाही में तब्दील कर दिया गया है। हमें लोकतांत्रिक मूल्यों, उद्देश्यों, लक्ष्यों और आदर्शों से ऊपर उठकर समाज और देश के लिए काम करने की आवश्यकता है। भगत सिंह छात्र मोर्चा के अनुपम ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, पत्रकार और छात्रों की गिरफ्तारी को फांसीवाद नीतियों के साजिश का हिस्सा बताया। इस दौरान अरविंद मूर्ति, राघवेंद्र, आलम, बृजेश, अखिलेश सिंह, सुशील त्रिपाठी, राजेश रामायण, सुदामा, संतोष सिंह, चन्द्रमा, लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संयोजन हरेन्द्र राजभर एवं संचालन जमाल अंसारी ने किया। ---ब्यूरो प्रमुख

Post a Comment

0 Comments