सत्ता की लालच में बेटे ने बाप और बहन ने भाई को दिया धोखा
स्व0 बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर शिवपाल यादव ने किया गठबंधन पर कटाक्ष
बलिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनपद और देश के गौरव लोहिया, चंद्रशेखर और जनेश्वर मिश्र से ही मैंने राजनीति सीखी है। उनके द्वारा दिये गए सुझाव और निर्देश हर कदम पर मेरी ऊर्जा बढ़ाते रहे, इसलिए यह हमारा मौलिक कर्तव्य है कि उनके सपनो को साकार किया जाय। बलिया की धरती से इसका शंखनाद किया जाएगा। श्री यादव यहां सहतवार में आयोजित स्व0 बद्रीनाथ सिंह की 17 वीं पुण्यतिथि पर जनता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से लगायत हाल ही हुए बुआ- भतीजा के गठबंधन परभी करारा प्रहार किया। सपा- बसपा गठबंधन को बेमेल बताते हुए उन्होंने कहा कि
जिस बेटे को पिता ने जमीन से आसमान तक पहुंचाया और जिस बहन ने भाई को राखी बांधी, वे सभी धोखेबाज हो गए। सत्ता की लालच में गठबंधन करके बेटा ने बाप को धोखा दिया और बहन ने भाई को। जो लोग अपने पिता और भाई के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे। कहा कि हमें बताया गया था कि पूर्वांचल में अगर अखिलेश के खिलाफ बोलेंगे तो पिटेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, हर जगह जनता का सम्मान मिल रहा है। कहा कि ये गठबंधन और अखिलेश की कारस्तानी सपा को बर्बाद कर देगी। कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि सपा से अलग होऊंगा लेकिन हमे मजबूर किया गया, तब जाकर नई पार्टी बनाई। कहा कि बिना प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी के बिना दिल्ली में कोई सरकार नहीं बना पायेगा। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश आज विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में मोदी ने कहा था सबका साथ सबका विकास। लेकिन आज तक किसी गरीब का विकास नहीं हुआ, बल्कि केवल चंद पूंजीपतियों के ही अच्छे दिन आये। कहा कि भाजपा सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। भाजपा के घोषणा पत्र के दावे भी अभी अधूरे है। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है, जिससे नौजवान परेशान है। उत्तर प्रदेश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है, प्रदेश के हर कार्यालय में भ्रष्टाचार ने अपनी जड़े जमा रखी है। इसमें बदलाव होना चाहिए औऱ इसका फैसला जनता को करना होगा। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक नीरज सिंह गुड्डू ने मुख्य अतिथि श्री यादव को सम्मानित करते हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सहतवार से ब्यूरो प्रमुख और राजीव दुबे की रिपोर्ट

0 Comments