नगर पंचायत के कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई सेवाकाल में किसी को नहीं किया असंतुष्ट

 गड़वार( बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत के एक  कर्मचारी को दी गई भावभीनी विदाई गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने नगर पंचायत कार्यालय के सबसे होनहार व मृदुभाषी कर्मचारी श्री विपिन सिंह  जिन्होने अपने कार्यकाल के दौरान सदैव समय से  आफिस को खोलना व बन्द करवाना और सभी से प्रेम से बातचीत करना ,आदर सम्मान देना ,इनकी दिनचर्या में शामिल था ।आज उनके अवकाश प्राप्त (रिटायर्ड) होने पर उनको सम्मान के साथ माल्यार्पण व अंगवस्त्र तथा मिठाई देकर सम्मान के साथ अपने गाड़ी में बैठाकर उनके घर तक पहुंचवाते चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी साथ में अधिशासी अधिकारी  रजत सिंह, बड़े भाई  अरुण तिवारी,ब्रज नाथ तिवारी,दयानंद तिवारी, हरिशंकर सिंह तेजबहादुर सिंह,पारश नाथ राय,बीर बहादुर सिंह,सच्चिदानंद तिवारी,बालेश्वर सिंह, विजय शंकर यादव,संतोष गुप्ता,सम्मानित सभासद अखिलेश सिंह,विनय तिवारी,आनन्द प्रकाश तिवारी,अभिराम त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे.।-- सुनील कुमार की गड़वार से रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments