बलिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वाधान में नगर विधानसभा में कमल की शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत के सभागार में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर क्षेत्र की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की है, महिला सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई हैं। जिसके तहत महिला सशक्तिकरण का लाभ महिलाओं को मिलना आरंभ हो गया है। आज समाज के क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं उक्त कार्यक्रम में नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी जात धर्म की हो प्रधान मंत्री जीवन का विकास कैसे हो इसके लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के दुख-दर्द को समझते हुए ट्रिपल तलाक कानून तो पूरे जोर से पक्ष जारी की है मोदी जी के नेतृत्व में आज महिला महिलाएं विदेश मंत्रालय रक्षा मंत्रालय लोकसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं। उन्होंने सम्मेलन में आए हुए सभी महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के निर्माण में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका है जिला उपाध्यक्ष प्रमिला गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही महिलाओं गरीबों पिछड़ों किसानों सभी के बारे में विचार कर रही है कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जीतू राय तथा संचालन कृष्णा पांडे ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय मिश्रा वशिष्ठ दत्त पांडे खड़क तिवारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीतू पांडे रुबी श्रीवास्तव प्रतिभा तिवारी मंजू राय ममता वर्मा रागिनी सिंह मृदुला श्रीवास्तव पुष्पा देवी बिना शुक्ला मंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
0 Comments