बलिया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय खोल जिसमें भाजयुमो की नगर कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें शशांक शेखर त्रिपाठी अभिषेक सिंह शिवांश जयसवाल हर्षित शुक्ला आनंद सिंह को नगर उपाध्यक्ष सोनू शर्मा को महामंत्री दीपक सिंह मनीष सिंह प्रवीण श्रीवास्तव और शक्ति सिंह को मंत्री ऋषिकेश पाठक मीडिया प्रभारी मणिशंकर चौहान जी के पासवान अमित राय गौरव सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर लोग संगठन से जुड़ रहे हैं जुड़े हुए युवाओं को बधाई देते हुए श्री सिंह ने कहा कि सरकार के कार्यों को बूथ स्तर पर पहुंचाना हम युवाओं की जिम्मेदारी है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव चौबे जयप्रकाश साहू रणजीत सिंह बलवंत सिंह बबन सिंह रघुवंशी कमालुद्दीन शेख अमित सिंह तोमर आशुतोष सिंह अंकुर विश्वजीत तिवारी देवव्रत दुबे अशीष गुप्ता दोलन तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन सोनू शर्मा ने किया।
0 Comments