महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहेला ने भाजपा पर गरीबों के पैसा ऐश के लिए खर्च ने का आरोप

बलिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि किसी भी पार्टी की नींव कार्यकर्ता ही होते है, किन्तु ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को गंभीरता से नहीं लिया औऱ जिसे गंभीरता दी उसने पार्टी को गंभीरता से नहीं लिया। यही कारण है कि जनपद में पार्टी और महिला मोर्चा को जिस मुकाम पर होना चाहिए, उससे काफी पीछे है। कहा कि जनपद में महिला मोर्चा का गठन कर इसे मजबूती प्रदान करना ही मेरे आगमन का प्रमुख उद्देश्य है। कहा कि संगठन के गठन के बाद जिले में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जुमलेबाजी की भाजपा सरकार गरीबों के टैक्स के पैसे से ऐशोआराम में लिप्त है, जिसका परिणाम धीरे- धीरे जनता के सामने आ रहा है। कहा कि सपा- बसपा गठबंधन से कांग्रेस को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस बार कांग्रेस प्रदेश की 80 सीटों पर अपने बल पर चुनाव जीतेगी। उक्त बातें उन्होंने कांग्रेस भवन पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताई। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी चुनावी मैदान में उतर चुकी है और तीन राज्यों में जीत का डंका बजाया है अब यूपी की बारी है। प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़कर जुमलेबाजी भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब करेगी। कहा कि कांग्रेस ने आधुनिक भारत के निर्माण में कई बलिदान दिए है। पार्टी में नया दौर और नई उम्मीद की परिपाटी चल रही है, जिसके तहत जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठन में पद और लोकसभा चुनाव का टिकट दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन पर कांग्रेस नेत्री पूनम पाण्डेय के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ स्वागत और अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। इस मौके पर आशा कार्यकार्तियों के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को संबोधित पांच सूत्री पत्रक प्रदेश अध्यक्ष को सौपा। इस दौरान निर्मला वर्मा, ऊषा सिंह, लीलावती पटेल, मीना यादव, दिग्विजय सिंह, रंजू यादव, लक्ष्मी चौधरी, मंजू राय, प्रेमकुमारी, अभिलाषा सिंह, पुष्पा सोनी, फूलकुमारी, मुन्ना उपाध्याय, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सरिता श्रीवास्तव एवं संचालन पूनम पाण्डेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments