रसड़ा(बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में सोमवार की सुवह 8 बजे मनबढ़ों से घर घुस कर पिटाई कर दिया। जिसमें मा पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी। लीलावती देवी 40 वर्ष पत्नी अनिल सिंह ने कोतवाली पुलिस में चार लोगों पर नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया की हम लोग घर मे पर वैठे थे की दबंगो ने घर मे घुसकर मुझे तथा मेरी 16 वर्षीय पुत्री निक्की सिंह एवम पीयूष कुमार सिंह 22 वर्ष पुत्र शिवधर सिंह की जमकर पिटाई कर दिया। जिसमें हम सभी गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी।
0 Comments